भारत एक परिचय

भारत नवनिर्माण एक ऐसी सोच के तहत तैयार की गई है जिससे हम भारत की उन आकांक्षाओं को पूरा करने का कर्तव्य निभाएंगे जोकि भारत को पुनः विश्व स्तर पर विश्व गुरु के रूप में स्थापित करेगी। भारत की पहचान सभ्यता, संस्कृति एवं संस्कारों के साथ विश्व स्तर पर स्थापित रही हैं। आज जिस प्रकार से सोशल मीडिया और इंटरनेट के युग में भारत के युवा शक्ति अपना अधिकतम समय इसी प्लेटफॉर्म पर लगा रहे हैं और अभद्रता एवं और सभ्यता की अपनी पूरी संस्कृति को धूमिल करती हुई नजर आती है। जिसको इस प्लेटफार्म के माध्यम से पूर्णरूपेण भद्र और सभ्य बनाने का बिड़ा उठाया गया है। भारत बेरोजगारों की टापू के रूप में एक सुसज्जित बनती जा रही है। भारत में रोजगार युक्त समाज बनाने में हमारी सरकारों की विफलताओं को सोशल मीडिया पर बेरोजगारी मुक्त करने का अभियान चलाती रहती है। लेकिन भारत सरकार किसी भी प्रकार से अपने दायित्व को निभाने में सक्षम नहीं दिखती है।

भारत को जानना समझना इतना आसान नहीं है जितना कि भारत की राजनीतिक शक्ति समझती है। लेकिन भारत जैसे महान और विशाल राष्ट्र की परिकल्पना महज एक सोच नहीं बल्कि एक विशाल शैक्षणिक एवं मानसिक चेतना का परिचायक हैं। भारत को स्वच्छंद व उन्मुक्त उड़ सके उसके लिए भारत की युवा शक्ति को हमें सुसज्जित करना होगा। भारत नवनिर्माण इस प्लेटफार्म को लाकर एक कदम भारत निर्माण की तरफ बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है।

भारत नवनिर्माण महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज एवं भारतीय लोकतंत्र जिसकी नींव वैशाली ने रखी, उस लोकतंत्र को स्थापित करने का निरंतर प्रयास कर रही है। ताकि वाकई में भारत का संविधान और संसद लोकतंत्र को मूल रूप में स्वीकार कर पाए।

भारत नवनिर्माण एक ऐसे रास्ते पर चल पड़ा है जहां पर सोशल मीडिया का जो वाकई में भूमिका होनी चाहिए उसे निभाने का दायित्व अपने कंधों पर उठा रही है। यह कोई साधारण कदर नहीं है क्योंकि जिस दौर में विदेशी सोशल साइट्स एवं प्लेटफार्म ने लोगों को अपने कब्जे में कर रखा है उस से पार पाने के लिए भारत का अपना यह कदम अद्वितीय है। भारत नवनिर्माण ने यह कदम उठाते हुए कि भारत के तमाम लोगों को जो लगातार अमर्यादित होते चले जा रहे हैं उन्हें मर्यादा के अंदर लाकर सुसज्जित बनाना एवं मर्यादित भाषाओं का प्रयोग करना हमारा दायित्व रहेगा।

अहान न्यूज़ प्राइवेट लिमिटेड भारत अपने स्तर पर यह जिम्मेवारी उठाती है कि भारत का एक नया निर्माण करना है। इसीलिए भारत नवनिर्माण अपनी एक शाखा के माध्यम से विभिन्न प्रकार के स्रोतों की उपलब्धि कराने का कटिबद्ध जताई है। भारत नवनिर्माण के प्लेटफार्म के माध्यम से हम अपने जीवन में नमस्कार, नमस्ते, नमस्ते भारत एवं विभिन्न प्रकार के हुए ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं जिससे हमें आत्मिक शांति और समृद्धि की अनुभूति होती है।

अहान न्यूज़ प्राइवेट लिमिटेड भारत के माध्यम से भारत का पहला सोशल प्लेटफॉर्म लाया गया है जोकि अपने नाम के अनुसार एवं वैशाली के लोकतांत्रिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए भारतीय लोकतंत्र को मजबूत एवं सशक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लेकर आई है।